लखनऊ, मार्च 6 -- मोहनलालगंज थानाक्षेत्र में दंपति को पड़ोसी परिवार के लोगों ने पीटा। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मैसेज वॉयरल होने के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं वायरल मैसेज में आरोपियों के गुर्जर गैंग से जुड़े होने के दावे किए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कनकहा के रंजीतखेड़ा निवासी सुखराम लोधी के घर के सामने बुधवार को पड़ोस में रहने वाला सूरज नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था। जिसका सुखराम और उनकी पत्नी राधा ने विरोध किया। इसी बीच सूरज के पिता राजाराम,भाई करन के साथ अरुण, सुनील, शिवम, नन्हके और विष्णुलाल संग आ गए। उन लोगों ने दंपति के साथ मारपीट करने लगे। मामला बढ़ता देखकर किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.