हमीरपुर, अप्रैल 6 -- हमीरपुर। सड़क पर गाली-गलौज करने वाले यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह को वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय को सौंपी है। पिछले दिनों यातायात प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जो मौदहा कस्बे के बड़ा चौराहा का बताया जा रहा था। जिसमें वह वाहन चालकों के साथ गाली गलौज कर रहे थे। वहीं सोमवार को यातायात प्रभारी का फिर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह पत्रकारों को अपशब्द कहते हुए सुनाई दे रहे थे। लगातार एक के बाद एक वीडियो वायरल होने के बाद एसपी मृगांक शेखर पाठक ने सोमवार की देरशाम यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच मौदहा सीओ को सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.