रांची, अप्रैल 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गालीबाज पुलिस अधिकारी का एक प्रकार से समर्थन दिया जा रहा है। प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा, झामुमो समर्थित हैंडल्स भ्रष्टाचार को सही साबित नहीं कर सकते। वह अपनी रोजी-रोटी के लिए कुछ भी लिख रहे हैं, यह तो समझ आता है। लेकिन जब सीएम उसे रीट्वीट करते हैं तो वह उस बदतमीजी का आधिकारिक सर्टिफिकेट बन जाता है। मरांडी बोले, यदि सरकार को भ्रष्ट व गालीबाज अफसर इतने प्रिय हैं तो घुमाकर क्या कहना, झारखंड विधानसभा में भ्रष्टाचार और गाली-गलौज का एक नया बिल ही लाएं। वे बोले, गालीबाज अधिकारियों को सिर्फ पद से हटाना कोई सजा नहीं। इन्हें ऐसा सबक सिखाने की जरूरत है कि कोई भी जनसेवक, पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी फिर जनता को गाली देने की जुर्...