गालीगलौज व मारपीट में तीन पर मुकदमा
बदायूं, जून 22 -- खेत पर गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव डरेला निवासी राजवीर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर नन्हे, उसके पुत्र और उसकी पत्नी पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित का आरोप है कि 16 जून को खेत पर विवाद के दौरान नन्हे का पुत्र शराब के नशे में पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दंपती पर हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा इसके बाद दोबारा खेत पर जाने के दौरान नन्हे, उसके पुत्र और पत्नी ने मिलकर हमला कर दिया, जिससे चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.