बेगुसराय, मई 16 -- बरौनी। बरौनी नगर परिषद में कार्यरत स्वच्छता अधिकारी शुभम कुमार ने फुलवड़िया थाना में आवेदन देकर बारो नयाटोला निवासी मो. सलीम पर कार्यालय कक्ष में बिना सूचना के घुस कर बदतमीजी व गाली-गलौज करने के साथ बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की सघन छानबीन की जा रही है। नगर परिषद कार्यालय में उक्त घटना घटित होना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...