उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव। गालीगलौज के साथ महिला ने देर रात एक मोहल्ले में जमकर बवाल काटा, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को सोशल मीडिया पर 1.10 मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला अपने पुरुष मित्र के साथ दूसरी महिला के घर पर पहुंच कर गाली गलौज के साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग करते दिखाई दे रही है। आरोप है कि दोनों ने पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और इसके बाद जबरन घर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान घर के लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। वायरल वीडियो में महिला दरवाजे पर लात मारते हुए नजर आ रही है। सदर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर प्राप्त हो गई है। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.