बदायूं, दिसम्बर 4 -- बदायूं। गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बिसौली कोतवाली के अहरोली गांव के दीपेंद्र पाल पुत्र रन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 नवंबर को वह अपने रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। तभी पड़ोसी विजय सिंह ने उन्हें गालियां दीं। विरोध पर विजय सिंह, मनोज, राहुल और उनकी पत्नी झुम्मा ने उन्हें जमीन पर गिराकर मारपीट शुरू कर दी। दीपेंद्र पाल ने बताया कि विजय सिंह ने चाकू से हमला किया और अन्य लोगों ने लाठी-डंडे व लात-घूसों से मारपीट की। शोर सुनकर उनके भाई और बहन बचाने आए। इस दौरान दीपेंद्र पाल का बायां हाथ भी घायल हुआ। दीपेंद्र पाल ने बताया कि दो दिसंबर को विजय सिंह ने उन्हें धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो उन्हें नुकसान पहुंचाया जाएगा।...