हाथरस, अप्रैल 6 -- गालीगलौज का विरोध करने पर मारपीट -(A) हाथरस। हसायन थाना क्षेत्र के गांव सीधामई में बाउंड्री वाल बनवाने को लेकर हुए विवाद में तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। इस माममले में पीड़त ने कोतवाली हसायन में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में बसंत गुप्ता ने कहा है कि वह अपने मकान की बाउंड्री वाल बनवा रहा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई अनिल कुमार, सुरेंद्रपाल सिंह और जीतू ने बाउंड्री वाल बनवाने का विरोध किया और गाली-गलौज करने लगे। जब बसंत ने गाली देने से मना किया। इसपर तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि मारपीट में उसके गुम चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.