गालीगलौज का विरोध करने पर मां-बेटे से मारपीट, सिर फोड़ा
अलीगढ़, अप्रैल 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र में गालीगलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट कर दी। लोहे की रॉड से बेटे का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जमालपुर निवासी शिवम के अनुसार शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे मोहल्ले का प्रदीप पुत्र चुन्नीलाल शराब पीकर घर के अंदर गालीगलौज कर रहा था। शिवम की मां शकुंतला देवी ने मना किया तो प्रदीप, मोनू, संजू घर में घुसकर हमलावर हो गए। मोनू ने लोहे की रोड से प्रहार करके शिवम का सिर फोड़ दिया। प्रदीप व मोनू ने शकुंतला पर भी रॉड से वार किए। आरोपियों के पास देशी तमंचा भी था। सूचना पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अरुण कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.