अलीगढ़, दिसम्बर 28 -- सासनीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नशे में घर के बाहर गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर घर में ईंट पत्थर फेंक दिए। मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि नशे में धुत एक युवक घर के दरवाजे पर खड़े होकर गाली गलौज कर रहा था। इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज कर दी। महिला आरोपी के बड़े भाई से शिकायत करने गई तो वहां आरोपियों ने गाली गलौज कर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए घर में ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.