गालीगलौज का विरोध करने पर मजदूर को पीटा
कन्नौज, जून 9 -- कन्नौज। सरायमीरा में शराब के नसे में गालीगलौज का विरोध करने पर दवंगो ने मजदूर को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तिर्वा के अम्बेडकरनगर निवासी अनुज कुमार पुत्र शिवकुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि वह अन्धी मोड़ सरायमीरा में हीरा पाण्डेय की दुकान पर टट्टर बनाने का काम मजदूरी पर करता है। दिन में धूप के कारण विगत 3 जून की देररात वह टट्टर बना रहा था। तभी सरायमीरा निवासी शिवा चतुर्वेदी पुत्र विनीत चतुर्वेदी, आशुतोष मिश्रा पुत्र आदित्य मिश्रा शराब के नसे में धुत होकर अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गये और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने अनुज को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से चले गये। पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.