हरदोई, अप्रैल 18 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के देविनपुरवा ऊंचा थोक मोहल्ले में दबंगई का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो की 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है। मोहल्ला देविनपुरवा ऊंचा चौथ निवासी सज्जन अग्निहोत्री कथित रूप से नशे में था। वह गाली-गलौज कर रहा था। उसकी इस हरकत से नाराज होकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे घेर जमकर मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट इतनी उग्र थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो 45 सेकेंड का है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि दोन...