गालीगलौज, मारपीट और गर्भपात करने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
चित्रकूट, जुलाई 23 -- चित्रकूट। मऊ थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गाली गलौज, मारपीट और गर्भपात करने के मामले में मेडिकल स्टोर संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के मोहना निवासी रामबहादुर की पत्नी पार्वती ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। बतायाकि वह दो माह के गर्भ से थी। पेटदर्द होने पर सुरौधा स्थित मेडिकल स्टोर में दवा कराया। जहां पर डा सोनू उर्फ अभय व कांती देवी ने तीन दिन इलाज किया। 17 मई को डा सोनू ने पति को फोन से महेवाघाट में अल्ट्रासांउड करवाने व पेट की सफाई कराने की सलाह दी। बताया कि सफाई के दौरान उसके पेट की नस कट गई। हालत खराब होने पर उसे शंकरगढ़ के एक हास्पिटल में छोंड दिया। बाद में प्रयागराज में उसका इलाज हुआ। तभी उसकी जान बची। थाना प्रभारी मऊ का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.