अमरोहा, जनवरी 30 -- अमरोहा। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव चक धनौरी में राशिद का परिवार रहता है। उनके द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक बीती 29 जनवरी को वह अपने घर पर थे। तभी गांव निवासी अजहरुद्दीन, नवीन, फाजिल और मुनाजिर घर के बाहर खड़े होकर गालियां देने लगे। राशिद के बेटे फरदीन ने जब विरोध किया तो चारों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बेटे को बचाने गई राशिद की पत्नी साजिया खातून के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में अजहरुद्दीन, नवीन, फाजिल व मुनाजिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.