मुंगेर, फरवरी 27 -- हवेली खड़गपुर। गुरुवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के गालिमपुर के समीप बाइक के आमने सामने की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार प्रसंडो निवासी शंकर झा का पुत्र सौरभ कुमार बाइक से जा रहा था तभी दूसरे बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही टक्कर मारने वाले बाइक चालक टक्कर मारने के बाद भाग निकला। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया। मौके पर पहुंचकर 112 पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉक्टर निलेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। इलाज करें चिकित्सक डॉ. निलेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक का हाथ एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटे आई है।

हिंदी...