गालिबपुर में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत
मुजफ्फर नगर, मई 23 -- खतौली कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई। बताया कि युवक बाथरूम करने के लिए जैसे ही जाने लगा तो अचानक छत से नीचे गिर गया। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्प्ताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।गांव गालिबपुर निवासी 42 वर्षीय नेपाल पुत्र दयानंद शुक्रवार की रात अपने मकान की छत पर सोया हुआ था। बताया गया है कि आधी रात के बाद नेपाल को बाथरूम आया तो वह छत से जाने लगा। यह भी पढ़ें- फांसी से युवक की मौत, पुलिस से छिपाया छत किनारे गया तो उसका पैर फिसल गया, जिससे वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। छत से अचानक गिरने से तेज धमाके की आवाज हुई तो परिजनों की नींद टूट गई। परिजनों ने घायल पड़े नेपाल को उपचार के लिए सरकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.