देहरादून, मई 23 -- देहरादून। गाला फेट आपसी सहयोग, रचनात्मकता और सामुदायिक भावना का उत्सव है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। यह बात शनिवार को द आर्यन स्कूल में आयोजित गाला फेट 2026 में अपने संबोधन के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल बी. दासगुप्ता ने कही। कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और शहरभर से आए आगंतुकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन सिमी गुप्ता ने किया। फेट में बच्चों और बड़ों के लिए अनेक आकर्षक खेल व गतिविधियों के स्टॉल लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- गाला फेट सामुदायिक भावना का उत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...