नई दिल्ली, मई 1 -- गॉलब्लैडर में स्टोन की समस्या होने पर डॉक्टर पूरे हमेशा पूरे गॉलब्लैडर को ही बाहर निकाल देते हैं। जिसकी वजह से मरीजों को सर्जरी के बाद पेट में भारीपन, ब्लोटिंग, गैस, अपच जैसी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, ज्यादातर लोगों को गालब्लैडर के फंक्शन की सही जानकारी नहीं होती। जिसकी वजह से पथरी की समस्या दूर हो जाने के बद उन्हें डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम घेर लेती है। गैस्ट्रो के डॉक्टर ने बताया है कि गालब्लैडर रिमूव होने के बाद कब और कितनी मात्रा में खाना खाना चाहिए। साथ ही किन चीजों को खाएं और किसे अवॉएड करें।गालब्लैडर रिमूव होने से क्या होता है गालब्लैडर का काम लिवर में बनने वाले बाइल जूस को स्टोर करने का होता है और फैट डाइजेस्ट करने के लिए आंत में छोड़ना होता है। लेकिन जब गालब्लैडर नहीं होता तो बाइल जूस डायर...