गार्ड व लोको पायलट को नहीं मिल रही ठंडा पानी की सुविधा
बेगुसराय, जून 5 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी जंक्शन स्थित क्रू लॉबी अंतर्गत लगभग 1200 से अधिक लोको पायलट व गार्ड रेलकर्मी कार्यरत हैं लेकिन इस भीषण गर्मी में उनके पीने के लिए ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सबसे दिलचस्प है कि बरौनी जंक्शन पर हाजीपुर जोन से लेकर सोनपुर मंडल के आला आधिकारियों का लगातार निरीक्षण का दौर जारी रहता है। इस दौरान आधिकारियों द्वारा संयुक्त लॉबी का भी निरीक्षण किया जाता है लेकिन किसी अधिकारी द्वारा इस भीषण गर्मी में कर्मियों के लिए एक अदद भी वाटर कूलर लगाने की दिशा में आज तक कोई पहल नहीं की गई है। एलारसा बरौनी के शाखा सचिव प्रदीप कुमार, मुकेश यादव आदि ने बताया कि इस बाबत कई बार मंडल के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके अलावा रनिंग कर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.