गार्ड लॉबी को लोको पायलट लॉबी में मर्ज करने का विरोध
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित संयुक्त लोको पायलट और गार्ड लॉबी कार्यालय के सामने गुरुवार को ट्रेन मैनेजरों ने प्रदर्शन किया। 30 सितंबर को रेल प्रशासन ने लोको पायलट लॉबी और गॉर्ड लॉबी को मर्ज करने का आदेश जारी किया। गार्ड लॉबी को लोको पायलट लॉबी में मर्ज करने और ट्रेन मैनेजरों की बुकिंग ड्राइवर साइड से कराने के फैसले का कर्मचारियों ने विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने गार्ड लॉबी को ऑपरेटिंग विभाग के अधीन ही रखने की मांग की। एनसीआरएमयू के असिस्टेंट सेक्रेटरी और मेल एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर सुभाष प्रजापति ने कहा कि ट्रेन मैनेजर ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारी हैं, जबकि लोको पायलट अलग विभाग के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने कहा कि गार्ड लॉबी को लोको विभाग के अधीन करने से ट्रेन मैनेजरों के साथ भेदभाव किया जाएगा। अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.