महोबा, मार्च 31 -- महोबा, संवाददाता। एटीएम में सुरक्षा गार्ड बनकर टप्पेबाज ने एटीएम कार्ड बदल कर 37हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मप्र के कटनी जिला के कुठला थाना क्षेत्र के जोवीकला निवासी सुजीत सिंह राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मार्च को आल्हा चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा निकालने गया। एटीएम में लेखराम नाम का व्यक्ति मौजूद था। एटीएम से पैसा निकालनें के लिए उसने एटीएम कार्ड डाला मगर ट्रांजेक्शन फेल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि एटीएम में खड़े व्यक्ति ने खुद को गार्ड बताया और मदद के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। पिन भी देख लिया और बाद में एटीएम से 37 हजार रुपये निकाल लिए। को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.