गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में गोल्फ कोर्स के सुरक्षाकर्मी पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगा है। हादसे के दौरान तालाब से सुरक्षित बाहर निकले बच्चों ने कहा कि गुहार लगाने के बाद भी गार्ड ने मदद नहीं की। इससे परिजनों में भारी आक्रोश है। वहीं, शुक्रवार को डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गांव नाथूपुर में रहने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं। गुरुवार शाम साढ़े छह बजे वह ड्यूटी से घर पर लौटे थे। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम गोल्फ कोर्स के तालाब में 2 बच्चों की डूबकर मौत, दिल्ली में भी गई थी 3 मासूमों की जान शाम साढ़े सात बजे थाने से पुलिसकर्मी घर पर पहुंचा और इस घटना की जानकारी दी। उनक...