फिरोजाबाद, सितम्बर 13 -- शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह गोमती एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री ट्रेन से गिर पड़ा। लेकिन ट्रेन के गार्ड की सूझ बूझ से उसने तत्काल ट्रेन को रुकवाया। उसके बाद घायल यात्री के परिवार को ट्रेन से उतरवाकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। अगर ट्रेन का गार्ड ट्रेन नहीं रुकवाता तो यात्री की जान भी जा सकती थी। अस्पताल में घायल का इलाज करने के बाद कुछ समय बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। करन पुत्र राजेंद्र निवासी सलेमपुर खुटियाना थाना जसराना हरियाणा के बल्लभगढ़ नौकरी करता है। वह रविवार की सुबह अपनी पत्नी सपना, दो बच्चों को लेकर नौकरी के लिए गोमती एक्सप्रेस से गाजियाबाद के लिए जा रहा था। कोच में भीड़ अधिक थी। ऐसे में उसने किसी तरह से अपनी पत्नी, बच्चों को ट्रेन में चढ़ा दिया। वह खुद बैग लेकर ट्रेन में चढ़न...