हिंदुस्तान संवाददाता, जनवरी 27 -- सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थरबिटिया रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार देर रात हुई दुस्साहसिक चोरी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात अपराधियों ने सोने-चांदी की दो दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। वारदात के दौरान बदमाशों की बर्बरता और सुनियोजित तरीके से की गई चोरी ने स्थानीय व्यवसायियों में गहरी चिंता पैदा कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थरबिटिया बाजार में स्थित सुबोध स्वर्णकार, राजेश स्वर्णकार और छोटू स्वर्णकार की आभूषण दुकानों को निशाना बनाया गया। तीनों व्यवसायी रोजाना की तरह रात में दुकान बंद कर अपने-अपने घर चले गए थे। व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनज़र बाजार समिति की ओर से एक निजी रात्रि प्रहरी की तैनाती की गई थी। इसी प्रहरी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.