नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में एक पीएचडी छात्र पर प्रोफेसर के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। डीयू ने तत्काल प्रभाव से छात्र को निलंबित कर दिया है। डीयू प्रॉक्टर कार्यालय के अनुसार यह घटना सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे उमंग भवन में हुई। मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। विश्वविद्यालय के नोटिस के मुताबिक, छात्र की पहचान शुभम सिंह के रूप में हुई है। वह विधि संकाय में पीएचडी शोधार्थी है। उसने 2024-25 शैक्षणिक सत्र के दूसरे चरण में दाखिला लिया था.

घटना का विवरण डीयू के सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि आरोपी ...