पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। टनकपुर से दिल्ली जाने वाली मां पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस में गार्ड के कोच का पहिया अचानक जाम हो गया। इससे ट्रेन को बीच रास्ते में रोक कर तकनीकी खामी को दूर किया। इसके चलते ट्रेन करीब डेढ़ घंटा विलंबित हो गई। रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन अपराहन में दो बजे बरेली के लिए कूच कर सकी। बुधवार को 12035 टनकपुर दिल्ली मां पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने तय समय पर टनकपुर से पीलीभीत के लिए रवाना हुई। पर रास्ते में गार्ड के कोच के नीचे से गंध आने के बाद एकाएक ट्रेन को रोका गया। जांच की गई तो बनबसा के पास स्टेशन पर ही गार्ड के कोच के चक्के में ब्रेक शू जाम हो गया था। यह भी पढ़ें- गांधीधाम-भागलपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल का संचालन बढ़ा इससे गंध आ रही थी। आनन फानन में कैरेज एंड वैगन विभाग के इंजीनियरों को जानकारी दी गई । ...