गार्ड का लाइसेंसी बंदूक चुराने वाले चार गिरफ्तार
नोएडा, मई 31 -- बंदूक और कारतूस सहित घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद एक आरोपी पर पहले से आर्म्स ऐक्ट में दर्ज है मुकदमा
घटना का ब्योरा नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड के कंधे से लाइसेंसी बंदूक चोरी करने की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को एक सुरक्षा गार्ड सड़क किनारे सो रहा था। उसके कंधे पर काले बैग में लाइसेंसी बंदूक टंगी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों की नजर बंदूक पर पड़ी। आरोपियों ने मौका देखकर बंदूक चोरी कर ली और वहां से फरार हो गए। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। रविवार को सेक्टर 31 स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.