गार्ड ऑफ ऑनर देकर सेना के जवान को दी अंतिम सलामी
बस्ती, मई 1 -- दुबौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के भिउरा निवासी इन्द्रबहादुर सिंह (57) पुत्र श्याम बहादुर सिंह बीएसएफ के 110 बटालियन में एएसआई के पद पर कार्यरत थे, जिनका गुरुवार को बनारस स्थित टाटा कैंसर अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार को उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। दुबौलिया थानाक्षेत्र के भिउरा गांव निवासी इन्द्रबहादुर सिंह दिसंबर में छुट्टी पर घर आए थे। छुट्टी पर आने के बाद इंद्रबहादुर सिंह के पेट में दर्द शुरू हुआ। जांच में उन्हें कैंसर निकला। परिजन लखनऊ मेडिकल कालेज में इलाज करा रहे थे। बाद में उन्हें बनारस स्थित टाटा कैंसर अस्पताल में ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी किनारे स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.