देवरिया, मार्च 19 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान टीम। पीएसी जवान निसार अली अंसारी का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह उनके पैतृक गांव कस्बा सलेमपुर पहुंचा। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जवान के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।कस्बा सलेमपुर के रहने वाले निसार अली अंसारी(45) पुत्र फेंकू अंसारी पीएसी की 34वीं बटालियन अलीगढ़ में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी मथुरा में चल रही थी। मंगलवार तड़के करीब चार बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी साथियों को दी, जिसके बाद एंबुलेंस से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार की भोर करीब तीन बजे साथी जवान उनका पार्थिव शरीर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर स्थित आवास पर लेकर पहुंचे। अंतिम दर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.