औरैया, अप्रैल 3 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सिपाही वीरपाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उनका शव गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। जानकारी के अनुसार वीरपाल पुत्र राजकुमार वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे और वर्तमान में बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे। गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने पत्नी संगीता से कहकर कमरे में आराम करने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद जब पत्नी ने जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात उनका शव पैतृक गा...