उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानी राम शंकर त्रिपाठी ने शनिवार को 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। परियर घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराकर अंतिम विदाई दी गई। लोकतंत्र रक्षक सेनानी राम शंकर त्रिपाठी वर्तमान में शहर के एबी नगर और मूल रूप से रावतपुर सरऊआ गांव थाना माखी के निवासी है। 30 अगस्त 1930 को जन्मे श्री त्रिपाठी का शनिवार को लंबी बीमारी के चलते लगभग 98 साल की उम्र में 11.55 पर निधन हो गया है। श्री त्रिपाठी को सबसे पहले महात्मा गांधी की हत्या के आरोप में संघ पर प्रतिबंध लगने के कारण जेल जाना पड़ा था। हाईस्कूल की परीक्षा जेल में ही पढ़ाई करके प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण की थी। शिक्षा पूरी करने के बाद में औरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.