देवरिया, मार्च 6 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में सिपाही की हुई मौत के बाद देर शाम शव गांव सोहनरिया के चिउटहां टोला पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। होली की खुशी मातम में बदल गई। देर रात त्रिमुहानी नदी घाट पर गार्ड आफ आनर के बीच लोगों ने अंतिम विदाई दी।तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोहनरिया टोला चिउटहा के रहने वाले विवेक सिंह (26) पुत्र नाग मणि सिंह वर्ष 2018 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर एडीजी कार्यालय में थी। होली के अवसर पर सुबह आठ बजे से दोपहर तक रिजर्व ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से अपने घर होली मनाने जा रहे थे। गोरखपुर-कसया मार्ग पर एम्स थाना क्षेत्र के कुसमही के माड़ापार के पास डेढ़ बजे हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ...