मुंगेर, अप्रैल 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को गार्डासिल वैक्सीन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने की। इस दौरान सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ ने कहा कि गार्डासिल वैक्सीन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए लक्षित आयु वर्ग की किशोरियों तक इस वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है।अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह वैक्सीन 14 वर्ष से 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को दी जाएगी। यानी जिन किशोरियों का 14वां जन्मदिन पूरा हो चुका है, ल...