मुंगेर, जून 26 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। महिलाओं में तेजी से बढ़ते सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर मुंगेर स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियों को दिए जाने वाले गार्डासिल वैक्सीनेशन में जिले ने लंबी छलांग लगाते हुए 96 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. फैजुद्दीन ने बताया कि पहले जिले में यह आंकड़ा महज 40 फीसदी था। लगातार मॉनिटरिंग और विशेष कैंप मोड के कारण जिले की कुल 14,260 किशोरियों में से 13,653 को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। कैंसर से बचाव के साथ-साथ बच्चों के नियमित टीकाकरण में भी सुधार हुआ है। जन्म से एक साल तक के बच्चों के पूर्ण टीकाकरण में मुंगेर ने 3 फीसदी की बढ़त के साथ 86 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर लिया है, जो पहले 83 प्रतिशत था। छूटे हुए बच्चों के लिए लगातार...