लातेहार, अप्रैल 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सासंग सेरक मार्ग पर गार्डवाल से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इमें एक युवक कि मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान सासंग निवासी राजेंद्र गंझू, पिता नरेश गंझु के रूप में की गई। वहीं हादसे में नरेश गंझू व साखो कुमारी घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली सासंग-सेरक-मासीयातू ग्रामीण पथ पर स्थित रामपुर गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे गार्डवाल से टकरा गई। इसमें राजेंद्र गंझु, पिता नरेश गंझु, नरेश गंझु व साखो कुमारी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी चंदवा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र गंझू की गंभीर स...