आदित्यपुर, जनवरी 2 -- गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मार्ग पर ऊषा मोड़ के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार बाइक को बचाने के क्रम में अनियंत्रित कार गार्डवाल से टकरा गयी। इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार को हल्की चोट लगी है। घटना स्थल पर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस घटना को लेकर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रही। जानकारी के अनुसार कार गम्हरिया की ओर से आ रही थी। ऊषा मोड़ से कुछ दूर पहले एक तेज रफ्तार बाइक सवार उसके आगे आ गई। जिसे बचाने के क्रम में कार पहले डिवायडर से टकरायी फिर गार्डवाल को टक्कर मार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.