गार्डवाल मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन
गुमला, मई 11 -- घाघरा। दिरगांव पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत सचिवालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर अड़िया धाम नदी के समीप क्षतिग्रस्त गार्डवाल की मरम्मत कराने की मांग को लेकर सोमवार को बीडीओ दिनेश कुमार को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गार्डवाल टूट जाने से पंचायत सचिवालय तक जाने वाली सड़क धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बरसात शुरू होने से पहले इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो पूरी पक्की सड़क बहने या टूटने का खतरा बढ़ जाएगा। इससे दर्जनों गांवों के लोगों, विद्यार्थियों तथा राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी होगी।आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गार्डवाल मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते पहल नहीं होने पर बरसात के दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है। इस संबंध में बीडीओ ने ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.