गार्डर-रेल पटरी के तीन टुकड़े चुराने वाले तीन दबोचे
आगरा, जुलाई 24 -- रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी ने कासगंज क्षेत्र से रेलवे की संपत्ति चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक गार्डर, रेल पटरी के तीन टुकड़े बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त टीम ने आपरेशन सतर्क अभियान के तहत गुरुवार की रात रेलवे संपत्ति चोरी करके ई-रिक्शा में लादकर ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद रेलवे संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। चोरी की सामग्री ले जा रहे ई-रिक्शा को भी कब्जे में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम मुजाहिद, शेर सिंह उर्फ भोला और राजन बताए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह नशे की लत पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.