नई दिल्ली, जुलाई 23 -- हर किसी की चाहत होती है कि घर के गमले में लगा नींबू का पौधा सालभर हरा-भरा रहे और उस पर ढेर सारे फूलों के साथ रसदार नींबू भी आएं। लेकिन कई बार खूब पानी देने, धूप दिखाने और खाद डालने के बाद भी पौधा वैसा नहीं बढ़ता जैसा हम चाहते हैं। पत्तियां तो निकलती हैं, लेकिन फूल कम आते हैं या फल बनने से पहले ही झड़ जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो महंगी खाद खरीदने से पहले एक घरेलू तरीका ट्राई कर सकते हैं। यह पौधे की अच्छी ग्रोथ, ज्यादा फूल और बेहतर फल आने में मदद कर सकता है।क्या है यह आसान देसी नुस्खा? नींबू के पौधे के लिए पतली की हुई छाछ का घोल काफी फायदेमंद माना जाता है। छाछ में मौजूद प्राकृतिक तत्व मिट्टी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। जब मिट्टी स्वस्थ रहती है, तो जड़ों को भी अच्छा वातावरण मिलता है और इसका असर पूरे...