चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दक्षिण पूर्व रेलवे के गार्डनरीच स्थित बीएनआर स्कूल ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्र एवं पीसीपीओ महुआ वर्मा एवं अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में पूरे जोन के मंडलों के महिला रेलवे कर्मियों एवं अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस क्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 9 महिला अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...