गार्गी सिंह ने सपा से दिया त्यागपत्र
चंदौली, अगस्त 3 -- पड़ाव,हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष, महिला सभा गार्गी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सड़क से संगठन तक संघर्ष किया, महिलाओं और वंचितों की आवाज बनीं। लेकिन कठिन समय में संगठन का अपेक्षित साथ नहीं मिला। यह खामोशी उनके लिए बड़ी चोट रही। गर्गी सिंह ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी दबाव या सौदेबाजी का नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का है। उन्होंने कहा कि पद छोड़ रही हैं, संघर्ष नहीं। महिलाओं, बच्चियों और कमजोरों के लिए लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सपा महिला सभा के पदाधिकारी नामित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.