गार्गी नदी में चलाया स्वच्छता अभियान
हल्द्वानी, फरवरी 22 -- हल्द्वानी। संत निरंकारी मिशन की ओर से स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के तहत रविवार को गार्गी नदी व विद्युत शवदाह गृह में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा व राजपिता रमित के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर गजराज बिष्ट व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने किया। संयोजक आनंद सिंह नेगी व क्षेत्रीय संचालक दीपक की देखरेख में करीब 500 सेवादारों ने श्रमदान किया। मेयर और राज्यमंत्री ने बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन पर समर्पित इस सेवा कार्य की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.