लातेहार, फरवरी 23 -- गारू ,प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम दलदलिया में रविवार को जल, जंगल, जमीन, जीविका, जीवन कार्यक्रम के तहत डीएफओ कुमार आशीष द्वारा सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। लोहरगढ़डा, करवाई, कुई, दलदलिया, गोईनदी, बहेराटोली, धागरटोला समेत आसपास के गांवों से दर्जनों महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। नव स्थापित सिलाई केंद्र में महिलाओं को सलवार-सूट, पेटिकोट, स्वेटर, समीज़ सहित विभिन्न प्रकार के कपड़ों की सिलाई का प्रशिक्षण एवं कार्य उपलब्ध कराया जाएगा। यहां उचित दर पर सिलाई कार्य कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इससे क्षेत्र में बेरोजगारी कम होने और महिलाओं की आय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान रेंजर उमेश कुमार दुबे, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, समाजसेवी रामधनी , रामक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.