लातेहार, जनवरी 3 -- गारू, प्रतिनिधि। डालटेनगंज-मुख्य मार्ग पर स्थित सतनदिया पुलिया (छलका) की हालिया मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। बरसात में क्षतिग्रस्त हुई इस पुलिया की मरम्मत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराई गई थी, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए गए। हालांकि मरम्मत के कुछ ही समय बाद पुलिया पर गड्ढे बनने लगे हैं, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने स्थल निरीक्षण के बाद मरम्मत कार्य को लेकर विभाग और संवेदक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मरम्मत में प्रयुक्त ईंट, बालू और सीमेंट मानक के अनुरूप नहीं प्रतीत होते हैं। घटिया सामग्री के उपयोग और तकनीकी मानकों की अनदेखी के कारण पुलिया की मजबूती पर संदेह उत्पन्न हो गया है। कन्हाई सिंह ने आरोप लगाया कि मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.