लातेहार, फरवरी 17 -- गारू,प्रतिनिधि। प्रखंड के भाजपा नेता संतोष यादव को चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने मनरेगा एवं वन विभाग का अपना प्रतिनिधि नामित किया है। मनोनित किए जाने पर श्री यादव ने कहा कि गारू प्रखंड में मनरेगा योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार, भुगतान में गड़बड़ी और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मामलों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों, आवागमन और स्थानीय समस्याओं को भी सांसद स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.