लातेहार, फरवरी 14 -- गारू,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्जीवाड़ा से संबंधित कांड संख्या 49/2020 में नामजद अभियुक्त कृष्ण मोहन शुक्ला एवं विजय उरांव को 14 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त ग्राम कबरी, पंचायत रूड़, प्रखंड गारू के निवासी हैं और काफी समय से पुलिस को उनकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में लंबित वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.