लातेहार, दिसम्बर 3 -- गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रेफरल अस्पताल गारू में कुपोषण से जूझ रहे मां एवं बच्चों के लिए कुपोषण उपचार केंद्र की शुरुआत की गई है। हाल ही में विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के बाद केंद्र का संचालन प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सीओ दिनेश कुमार मिश्रा और चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। केंद्र का उद्देश्य गारू प्रखंड के सुदूर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कुपोषित बच्चों और माताओं को विशेष देखभाल प्रदान करना है। यहां आने वाले लाभुकों को पोषणयुक्त भोजन, फल, फ्रूट, दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। रहने के लिए केंद्र में साफ-सुथरा कमरा, बेड, मच्छरदानी और अन्य आवश्यक सामग्री विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा लाभुकों को प्रतिदिन 130 रु की राशि ...