गारू में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बीएलओ सम्मानित
लातेहार, अगस्त 4 -- गारू प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रथम चरण में मतदाता सूची से संबंधित वितरण, प्रपत्र संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गारू प्रखंड के तीन बीएलओ को सम्मानित किया गया। बीडीओ अभय कुमार ने प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मानित बीएलओ में बूथ संख्या-218 की अरुणा उरांव, बूथ संख्या-226 की मंजिता कुमारी तथा बूथ संख्या-233 की बसंती देवी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.