लातेहार, मार्च 9 -- गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सत्य ज्योति निकेतन, पूर्णि अरमू (गारू) के खेल मैदान में रविवार सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जीरा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के माध्यम से मजबूत बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई जागरूकता नारे भी लगाए गए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.