लातेहार, दिसम्बर 17 -- गारू, प्रतिनिधि। गारू-महुआडांड़ मेन रोड पर थाना गेट के पास बुधवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व गारू थाना प्रभारी ने किया, जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल रहे। वाहन चेकिंग के दौरान दोपहिया, चारपहिया सहित अन्य वाहनों की कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं हेलमेट की जांच की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सख्त हिदायत दिया गया। बिना हेलमेट, बिना कागजात एवं ट्रिपल लोडिंग करने वाले चालकों पर विशेष रूप से कार्रवाई करने कि हिदायत दिया गया। वहीं, संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी लेकर आने-जाने वालों से पूछताछ भी की गई। अभियान से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ ही लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.